# कुनिहार क्षेत्र के प्रशिद्ध मंगला माता मन्दिर नमोल में जागरण व विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

हजारों लोगों की आस्था का केंद्र माँ मंगला मन्दिर नमोल के प्रांगण में जागरण व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। दूर दूर से आकर लोगों ने माँ मंगला के दरबार मे शीश नवाकर क्षेत्र की सुख समृद्धि के कामना की।

आयोजक सदस्य जयपाल तनवर ने बताया कि आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए सावन के उपलक्ष पर विशाल भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें सैंकड़ो लोगों ने भण्डारा ग्रहण किया। शाम को ग्यासी प्रज्ञा कला मंच धामी शिमला के कलाकारों ने एक से एक सुंदर भेंटों व आकर्षक झांकियों से माँ का गुणगान किया।

जागरण में आए लोगों ने जागरण में हाजरी भरकर कलाकरों द्वारा निकाली भगवान गणेश, माँ दुर्गा,माँ सरस्वती,हनुमान,भोलेनाथ व बाबा बालक नाथ आदि झांकियों का भरपूर आनन्द उठाया व माँ के भजनों पर नाच गाकर माँ का आशीर्वाद लिया।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news