
कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के कुल 82 विद्यार्थियों ने मार्च 2025 की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष व अभिभावक संघ के अध्यक्ष रत्तन तंवर ने बोर्ड मेरिट सर्टिफिकेट वितरित किये, जिसमें दसवीं कक्षा के 52 विद्यार्थी क्रमशः अन्वी. भव्य सिंह,भूमिका,चेतन्या, दीक्षा, दिव्या, दिया,गामिनी,गीतांजलि,इशिका, इशिता,जन्नत,ज्योति,मन्नत,मानसी,मेघा, मिताली शर्मा,मिताली, पलक, पलक,प्रिय,राधिका,रक्षिता,रिया,सानिया,सेजल,शगुन, सुमेधा,वंशिका,अभिषेक, अंश,अंशुल, चैतन्य, चिराग,ध्रुव सिंह,गौरव,गौतम,गीतंश,हिमांक,हिमांशु,जतिन,जतिन गुप्ता,जतिन शर्मा,केशव,क्षितिज,कुसुमित,मृदुल, नमन,रजत, राजवीर और सौर्य तथा 10+2 कक्षा में तीस विद्यार्थीयों सारिका,जेस्मिन,पलक,शगुन,शेफाली,सिमरन,अनन्या, हिमांशी,प्रियदेवी,शगुन, श्रिया,आकांक्षा,अक्षिता,अपर्णा, जाग्रति,जसविंदर,नेहा,निधि,सुनैना,तनूजा,आदित्य सिंह, गौरांग, लक्ष्य,पारस, पुनीत,सिधांत,अर्नव,दिवान्शु, रोहित,सुकृत ने बोर्ड मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त किये I इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया I विद्यालय प्रबंधन समिति के अनुसार विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में यह सफलता अर्जित की है। यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है, बल्कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समर्पित शिक्षण व्यवस्था को भी दर्शाता है।विद्यालय के प्रबंधन समिति, एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने सभी छात्र-छात्राओं को इस सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग और प्रेरणा से विद्यार्थी इस मुकाम तक पहुँचे। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक सीनियर
सेकेंडरी स्कूल, कुनिहार





