
#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*
15 फरवरी 2023
कुल्लू जिले बंजार उपमंडल बंजार के घियागी में एक रिजॉर्ट आग लगने से राख हो गया। मंगलवार रात को लगी भीषण आग से दस कमरों का रिजॉर्ट देखते ही देखते जलकर स्वाह हो गया है। लकड़ी के बने दो मंजिला रिजॉर्ट में करीब एक करोड़ की संपति का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों को अभी तक पता नहीं लग पाया है।मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 12.49 बजे घियागी के पास नेचर लैप रिजॉर्ट में भीषण आग लग गई। रिजॉर्ट की मालकिन दिल्ली निवासी इकबाल कौर ने यह रिजॉर्ट सतपाल निवासी गोपालपुर सरकाघाट को लीज पर दिया था।
#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*





