
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बबेली के समीप दो वाहनों की टक्कर हुई है। दुर्घटना में दिल्ली की एक महिला की मौत हुई है। हादसे में घायल दो लोगों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





