कुल्लू: नाकाबंदी के दौरान 962 ग्राम चरस बरामद, जयपुर के तीन युवक गिरफ्तार

कुल्लू जिला के पुलिस थाना मनिकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी की टीम ने 17 मार्च 2026 को डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान RJ60-CH2951 नंबर की एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया।

चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार जयपुर (राजस्थान) के तीन युवकों के कब्जे से कुल 962 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 व 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: कुल्लू

Share the news