कुल्लू पहुंचे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एसपी कतीयाल, तीन दिवसीय दौरे पर करेंगे योजनाओं की समीक्षा

Himachal Pradesh राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एसपी कतीयाल रविवार को अपने तीन दिवसीय प्रवास पर कुल्लू पहुंचे। कुल्लू पहुंचने पर परिधि गृह में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाईजनिंग अधिकारी अनिल शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

अध्यक्ष एसपी कतीयाल 23 से 25 फरवरी 2026 तक कुल्लू जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे National Food Security Act (एनएफएसए), 2013 के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और मूल्यांकन करेंगे।

दौरे के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न वितरण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की स्थिति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

कुल्लू ब्यूरो – सुशांत शर्मा की रिपोर्ट

Share the news