
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
7 मई 2023

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल में दुकान और ढाबे में अवैध शराब बेचने का कारोबार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते हुए 59 बोतलें शराब की बरामद की हैं। यह बोतलें VRV मार्का और संतरा की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामले में बंजार थाना पुलिस की टीम बाहु के पास गश्त पर थी। इस दौरान चाय के ढाबे की तलाशी ली तो 7 बोतलें देसी शराब संतरा की बरामद हुईं। पुलिस ने ढाबा संचालक चांद प्रकाश पुत्र राम सिंह निवासी बाहु तहसील बंजार जिला कुल्लू के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 29(1) ए के तहत मामला दर्ज किया।
दूसरे मामले में पुलिस ने बंजार उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते सिधवां में एक दुकान से 5 पेटियां VRV फूड लिमिटेड मार्का की बरामद की, जिसमें 52 बोतलें मिली हैं। पुलिस ने शराब की बोतलों को अपने कब्जे में लेकर हेमराज पुत्र मेघ सिंह निवासी सिधवां डाकघर व तहसील बंजार जिला कुल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





