कुल्लू में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित कारोबारी चिंतित

मिडिल ईस्ट अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है ऐसे में कुल्लू जिला में पिछले 5 दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई है जिसके चलते गैस एजेंसी में बड़े सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण रेस्टोरेंट ढाबा और होटल मालिक चिंतित हो रहे हैं ऐसे में सरकार और कंपनी की तरफ से घरेलू गैस सिलेंडर के लिए भी एसओपी जारी किया गया है जिसमें अब घरेलू गैस सिलेंडर खरीदने के बाद 25 दिन के बाद बुकिंग होगी।
कुल्लू जिला मुख्यालय स्पीक एंड स्पेन कंपनी के मैनेजर राजीव तलवार ने कहा कि अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते बाहर से कच्चे माल की सप्लाई प्रभावित हुई है जिसके चलते कमर्शियल गैस सिलेंडर रिफिल नहीं हो रहे हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में पिछले 5 दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो गई है उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई निरंतर जारी है और ऐसे में कंपनी की तरफ से उपभोक्ताओं के लिए सोप जारी किया गया है जिसमें बुकिंग करवाने के 25 दिन बाद गैस की सप्लाई होगी उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बाधित हुई है लेकिन घरेलू सिलेंडर की सप्लाई निरंतर चल रही है और ऐसे घरेलू उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है बुकिंग के 25 दिन बाद उपभोक्ताओं को 72 घंटे के भीतर गैस सिलेंडर की सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है।

आखाड़ा बाजार सूद पेट्रोल पंप के मैनेजर धर्म चंद ने कहा कि पेट्रोल डीजल की सप्लाई नियमित रूप से आ रही है उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को जरूरत के हिसाब से पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से पेट्रोल डीजल के स्टॉक को होल्ड करने के लिए कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आई है उन्होंने कहा कि लोग पैनिक ना हो और कुल्लू में पेट्रोल डीजल की सप्लाई निरंतर हर दूसरे तीसरे दिन टैंकर पहुंच रहा है और उपभोक्ताओं को पेट्रोल डीजल प्राप्त मात्रा में उपलब्ध है।

कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा….

Share the news