# कुल्लू में पुल से गिरा व्यक्ति # ब्यास नदी में गिरने से मौत |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 फरवरी 2023

15 मील पुल, जहां हादसा हुआ।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में 15 मील पुल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति ब्यास नदी में गिरा, जिसका शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जिला कुल्लू के बेंची (रायसन) निवासी चुन्नी लाल उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई, जो एक टैक्सी ड्राइवर था।

सवारी छोड़ने पतलीकूहल आया था मृतक
थाना प्रभारी पतलीकूहल राजीव लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए शुक्रवार रात को मृतक चुन्नी लाल अपनी गाड़ी HP01-K8316 में सवारियों अरविंद, उत्तम व मनोज को छोड़ने पतलीकूहल गया था। मनोज को वॉल्वो बस में बैठाकर अरविंद और उत्तम को वापस मनसारी (हरिपुर) जाना था। इस बीच चुन्नी 15 मील पुल पर कोई चीज फेंकने के लिए गया, लेकिन खुद नदी में गिर गया।

अरविंद-उत्तम ने दी पुलिस को सूचना
जब वह काफी देर तक चुन्नी वापस नहीं आया तो गाड़ी में बैठे अरविंद व उत्तम ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पतलीकूहल थाने की टीम रातभर भारी बारिश में उसकी तलाश नदी किनारे करती रही, मगर वह नहीं मिला। इस दौरान चुन्नी के पिता और पत्नी भी मौके पर पहुंच गए थे ।

SHO पतलीकूहल थाना राजीव लखनपाल

रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड सहित पुलिस के जवान व मृतक के परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की, मगर खराब मौसम के कारण उन्हें कोई सुराग नहीं मिला।

ब्यास नदी में मिली डेड बॉडी
शनिवार सुबह उसकी डेड बॉडी पुल से नीचे कुछ दूरी पर ब्यास नदी के किनारे मिली। थाना प्रभारी पतलीकूहल राजीव लखनपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का मनाली अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है और आगामी पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news