
कुल्लू:
निरंजन देव शर्मा, डायरेक्टर, भारत भारती ग्रुप ने जानकारी देते हुए बताया कि अब संस्था के अंतर्गत दो स्कूल सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं — भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल और नालंदा नेक्स्टेन इंटेग्रेटेड स्कूल।
भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल अपने 50 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों तथा साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम्स में लगातार मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के कारण एक स्थापित शिक्षण संस्थान के रूप में पहचान बना चुका है।
उन्होंने बताया कि पूर्व छात्रों — जो आज डॉक्टर और इंजीनियर के रूप में देश-विदेश में सेवाएं दे रहे हैं — के सुझाव पर कुल्लू में ही एक इंटेग्रेटेड एजुकेशन सिस्टम विकसित करने की पहल की गई, ताकि विद्यार्थियों को JEE, NEET, NDA और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहरी राज्यों में न जाना पड़े।
इसी सोच के साथ चार वर्ष पूर्व युवा मैनेजर्स द्वारा नालंदा की स्थापना की गई। देश के विभिन्न भागों से अनुभवी फैकल्टी, रिटायर्ड IIT प्रोफेसर्स और चंडीगढ़ के प्रोफेशनल्स के मार्गदर्शन में एक सशक्त शैक्षणिक ढांचा तैयार किया गया।
परिणामस्वरूप, पहले ही वर्ष में 16 चयन हुए, जिनमें 4 विद्यार्थियों का NIT, 1 का PEC चंडीगढ़ तथा 1 का UIT में चयन हुआ। इसके बाद हर वर्ष NEET और JEE के परिणामों में निरंतर सुधार दर्ज किया गया।
NEET 2025 में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। कुल्लू की गीतांशी ने जिला टॉपर बनते हुए प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया और वर्तमान में शिमला में अध्ययनरत हैं। वहीं NEET 2024 की कुल्लू टॉपर मृदुल ठाकुर का चयन भी नालंदा से ही हुआ। वर्ष 2024 में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में कई विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
इसी क्रम में वर्ष 2024 में नालंदा नेक्स्टेन इंटेग्रेटेड स्कूल की स्थापना की गई, जिसके लिए अलग से स्टेट-ऑफ-द-आर्ट भवन, आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया। विद्यार्थियों और अभिभावकों के उत्साहवर्धक सहयोग के चलते प्लस वन में अतिरिक्त सेक्शन आरंभ करने पड़े।
वर्तमान सत्र में कुल्लू और लाहौल क्षेत्र से विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए कई नई सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।
कुल्लू ब्यूरो: सुशांत शर्मा की रिपोर्ट





