
कुल्लू,: जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, कुल्लू ने जानकारी दी कि 27 फरवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के मल्टीपर्पज हॉल में “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। यूथ पार्लियामेंट में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग लेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक (50 Years of Emergency: Lessons for Indian Democracy)” रखा गया है। प्रतिभागी इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट
सुशांत शर्मा





