
कुल्लू: उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति कुल्लू की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान, यातायात नियमों के कड़ाई से पालन, जागरूकता अभियान चलाने तथा सड़क सुधार कार्यों को गति देने पर जोर दिया। इसके अलावा स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।
इस बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बीएस नेगी सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई और समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सुशांत शर्मा, कुल्लू





