कुल्लू साहित्य उत्सव-2026 में बहुभाषी कवि-सम्मेलन आयोजित

कुल्लू,

कुल्लू साहित्य उत्सव-2026 के अंतर्गत बहुभाषी कवि-सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए नवोदित एवं स्थापित कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उत्सव के प्रथम दिवस आयोजित कवि-सम्मेलन की अध्यक्षता प्रो. रेखा वशिष्ठ ने की। इस अवसर पर पौमिला ठाकुर, वैशाली विष्ट, प्रो. पान सिंह, दीप्ति सारस्वत, प्रतिमा, रमेश चन्द्र मस्ताना, प्रभात शर्मा, प्रशांत रमण रवि, सूरत ठाकुर, रत्न चंद निहार, मुरारी शर्मा, पवन चौहान, गंगाराम राजी, प्रो. वरयाम सिंह तथा रूपेश्वरी शर्मा सहित अन्य कवियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं समसामयिक विषयों पर आधारित कविताओं का पाठ किया।

कवि-सम्मेलन के दूसरे दिन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त सचिव एवं लेखक प्रभात शर्मा ने की। इस सत्र में प्रो. रतन नेगी, डॉ. लीना वैद्य, राजू मस्ताना, कृष्णा ठाकुर, डॉ. महि योगेश, डॉ. संजू पॉल, रेखा गक्खड़, लगन, मुस्कान मणि, प्रो. संगीता, ईशिता आर. गिरीश, रमेश पठानिया, अजेय, निरंजन देव शर्मा तथा अनूप सेठी ने अपनी कविताओं से समां बांधा।

बहुभाषी कवि-सम्मेलन में हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत रचनाओं ने साहित्य प्रेमियों को विचारमग्न किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकारों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कुल्लू ब्यूरो: सुशांत की रिपोर्ट

Share the news