#कुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरे का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया ।*

#कुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरे का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया  गया । *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 अक्टूबर 2022

कुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 5 अक्तूबर, 2022 को दशहरे का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया । इस उपलक्ष पर विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्य  सुनील गर्ग, मुनीष बंसल ,स्मृति बंसल, समीर गर्ग, अदिति गर्ग, पीयूष गर्ग तथा दीपिका गर्ग उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण तथा  विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना के साथ की गई । उसके बाद विद्यालय की अध्यापिकाओं ने रामायण चौपाइयाँ गाईं तथा विद्यालय की छात्रा अनुषा जोशी ने राम कथा का गायन करके वातावरण को राममयी कर दिया । तत्पश्चात विद्यालय के हॉस्टल के विद्यार्थियों द्वारा  रामायण के अंतिम प्रसंग का मंचन  किया गया तथा रावण दहन किया गया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती लखविंदर कौर अरोड़ा ने वहाँ उपस्थित सभी अभिभावकों को दशहरे की शुभकामनाएँ दीं तथा प्रबंधन कमेटी द्वारा उपस्थित सभी दर्शकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई ।

 

zz

Share the news