
ख़बर अभी अभी कुवैत ब्यूरो
14 जून 2024
कुवैत अग्निकांड में मारे गए भारतीयों के शव स्वदेश लाने की प्रक्रिया जारी है. जानकारी के अनुसार, कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है. केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी विमान में सवार हैं, जिन्होंने तेजी से वापसी सुनिश्चित करने के लिए कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय किया….





