केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 जुलाई 2023

 केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना जिला के दौरे के दौरान सोमवार को जिला विकास, समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में शिरकत की। जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रशासनिक और विभिन्न विभागों के अधिकारीयों से जिला में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं का फीडबैक लिया। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारीयों से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदो तक पहुंचाने का आहवान भी किया।

वहीं, इस दौरान केंद्र के कई बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और केंद्रीय विद्यालय में लेटलतीफी को लेकर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, अनुराग ठाकुर ने रेलवे के अधिकारियों को भू अधिग्रहण का कार्य शीघ्र पूरा करने और अमृत भारत योजना के तहत ऊना व अंब रेलवे स्टेशनों के सौन्द्रीयकरण और सुविधाएँ बढ़ाने के आदेश भी दिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए करोड़ो रूपये की योजनाएं स्वीकृत की गई है। वहीं, अब अधिकारीयों का दायित्व बनता है कि यह सभी योजनाएं तय समय में पूरी की जाए ताकि आमजन को उसका लाभ मिल सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news