केंद्र सरकार ने नौ साल में नहीं की ऐसी कोई उपलब्धि हासिल, जिसका वह मना सके जश्न : प्रतिभा सिंह

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 मई 2023

Pratibha Singh: The central govt has not done anything worth celebrating in nine years

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल के शासनकाल में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसका वह जश्न मना सके। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से देश का युवा हताश और निराश हैं। भाजपा को अपने जन विरोधी निर्णयों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

प्रतिभा ने कहा कि नोटबंदी और मनमाने ढंग से जीएसटी लागू करने जैसे तानाशाही निर्णयों ने देश की अर्थव्यवस्था पर जो प्रहार किया है, उससे देश में 30 से 40 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई का आंकड़ा इस कद्र बढ़ा है कि आम व गरीब लोगों को अपना जीवन बसर करना कठिन हो गया है। हर साल दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का जो वादा प्रधानमंत्री ने किया था, वह झूठा साबित हुआ। प्रतिभा ने कहा कि भाजपा के नौ साल के शासनकाल में जिस प्रकार लोकतंत्र का हनन हुआ है, उसके लिए देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news