
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जुलाई 2023
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग करेगी। इसके तहत प्रदेश में विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 90 प्रतिशत ग्रांट का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए वह इस मांग को संसद में भी उठाएंगी। प्रतिभा सिंह ने सोमवार को कहा कि वह संसदीय क्षेत्र मंडी का चार दिवसीय दौरा कर लौटी हैं।
मंडी में भारी बारिश व बाढ़ से जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है। इस क्षेत्र में अनेक सड़कें, पुल व कई भवन बह गए। करोड़ों रुपये की निजी व सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। किसानों-बागवानों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। उन्हें भी राहत देने की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों के लिए राहत कोष में कुछ न कुछ अंशदान देने की अपील की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





