” के.बी.सी. प्रतिभागी अरुणोदय को अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल मे मिला अपना ड्रीम स्कूल ।

#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*

4 जनवरी 2024

अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल ‘नाहन में KBC कौन बनेगा करोड़पति के नन्हें हिमाचली प्रतिभागी अरुणोदय शर्मा ने स्कूल भ्रमण किया। वि‌द्यालय परिसर में छात्रों ने उनके स्वागत में पलकें बिछा दी। स्कूल भ्रमण के दौरान अरुणोदय ने विद्यालय के पुस्तकालय, स्टैम लैब व शूटिंग रेंज का जायजा लिया। शूटिंग रेंज में उन्होंने बंदूक से निशाना साधा व स्टैम लैब में Virtual Reality और augment Reality का लुत्फ उठाया। नवीन टैक्नलॉजी व सुविधाओं से पूर्ण अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रशंसा करते हुए वह थक नहीं रहे थे।।

अपने साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि अरिहंत उनके लिए एक आदर्श विद्यालय है। उन्होंने विद्यालय के छात्रों से चर्चा करते हुए बताया कि अपनी मेहनत व लगन के मूल मंत्र से जीवन को ऊंचाइयों तक लेकर जाया जा सकता है। प्रबंधक ‘ समिति के अध्यक्ष अनिल जैन जी ने अरुणोदय व उनके अभिभावको को सम्मान चि‌ह्न के रूप में हिमाचली टोपी व शाल भेंट की। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि अरुणोद‌य जैसे संस्कारी एवम् ज्ञानवान बच्चों के लिए प्रेरणा व आदर्श का स्त्रोत बनते हैं और हम भविष्य में भी छात्रों को प्रेरणादायक हस्तियों से रूबरू करवाते रहेगें।

#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*

Share the news