
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 जुलाई 2023
कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले 10 गरंटीयां दी थी जिनमें से कुछ गरंटियों को पूरा कर लिया गया है लेकिन कुछ गरंटीयां अभी भी बाकी है अगर बात करें तो पेंशनर कर्मचारियों को अभी तक पेंशन नहीं मिल पाई है इस उपलक्ष पर सोमवार को सोलन के पुराने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कॉर्पोरेट सेक्टर रिटायर यूनियन द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार बने 7 से 8 महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक पेंशनरों को उनकी पेंशन नहीं दी जा रही है
उन्होंने कहा कि वह 18 मई को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मिले थे उन्होंने आश्वासन दिलाया था कि 1 महीने के पश्चात पेंशन को बहाल किया जाएगा लेकिन अभी तक पेंशन को बहाल नहीं किया गया है जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2004 दिसंबर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दी जा रही है लेकिन 2004 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा रही है उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द पेंशन को बहाल किया जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





