क्रिसमस से पहले वीकेंड पर हिमाचल में बढ़ी सैलानियों की संख्या

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

17 दिसंबर 2023

क्रिसमस से पहले वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिमला और चायल में 50 फीसदी जबकि कसौली में होटलों के 70 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। वहीं, बर्फ का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। धर्मशाला और डलहौजी में भी वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। दिसंबर के महीने में सैलानियों ने बड़ी संख्या में हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करना शुरू कर दिया है।

शिमला के होटलों में फोन कर टूरिस्ट पूछ रहे हैं कि कब तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले वीकेंड पर हिमाचल में सैलानियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग भी चल रही है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि शिमला और चायल के होटलों में कमरों की बुकिंग 50 फीसदी और कसौली में 60 से 70 फीसदी चल रही है। कुल्लू मनाली में बर्फ सैलानियों को आकर्षित कर रही है। धर्मशाला और डलहौजी में भी वीकेंड पर टूरिस्टों की संख्या बढ़ी है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news