क्वार के छात्रों ने मतदाताओं को किया जागरूक

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

09 अप्रैल 2024

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज जिला शिमला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्वार के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्रों ने हाथ में पोस्टर लेकर पूरे बाजार में रैली के माध्यम से मत के महत्व से स्थानीय लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रैली में स्कूल के सभी अध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

Share the news