क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के बाहर लगे जाम से परेशान शहरवासी, सड़क क्रॉस करने में मरीजों को हो रही असुविधा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 नवम्बर 2023

सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे शहर वासी और अस्पताल में आए मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जाम की स्थिति के चलते मरीज सड़क क्रॉस नहीं कर पाते हैं रोजाना यह स्थिति यहां देखने को मिलती है जिसका मुख्य कारण सड़क किनारे लगे वहां है शहर में पार्किंग का अभाव के चलते आए दिन जाम जैसी स्थिति शहर में बनी रहती है जिसकी और प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम कोई कड़ा संज्ञान नहीं लेते है।

अस्पताल में आए मरीजों का कहना है कि जब भी हम क्षेत्रीय अस्पताल आते हैं तो यहां बाहर सड़कों पर वाहनों की लाइन लगी रहती है कोई पुलिस का अधिकारी यहां खड़ा नहीं होता और लोग भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करते ही निकल जाते हैं इसके चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है अगर जाम की स्थिति में कभी एंबुलेंस फस जाए तो कोई भी अप्रिय घटना यहां घट सकती है।

अस्पताल में अपना इलाज करवाने आए पृथ्वी सिंह का कहना है कि जितनी भी बार में यहां आता हूं तो इसी तरह की स्थिति यहां बनी रहती है लोगों के वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं और बीच में जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे निपटने के लिए प्रशासन को कोई कड़ा कदम देना चाहिए ताकि यहां कोई दुर्घटना ना घटे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news