गणतंत्र दिवस के लिए राज्यों की झांकियां चयनित करने के लिए केंद्र सरकार ने बदले नियम, 2024 से होंगे लागू

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

11 नवम्बर 2023

Now every state will get a chance to take out a tableau on Republic Day, the central government changed the ru

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झांकी निकालने के लिए अब हर राज्य को मौका मिलेगा। गणतंत्र दिवस के लिए राज्यों की झांकियां चयनित करने के लिए केंद्र सरकार ने नियम बदल दिए हैं और ये नियम वर्ष 2024 से ही लागू हो जाएंगे। नियमों के अनुसार आगामी तीन वर्ष में एक बार झांकी निकालने के लिए सभी राज्यों से प्राथमिकताएं मांगी गई हैं। देश के सभी राज्यों के केंद्र सरकार ने ग्रुप बना दिए हैं। उत्तर भारत के सात राज्यों में हिमाचल प्रदेश भी शामिल है।

हिमाचल प्रदेश ने अपनी झांकी को आगामी तीन वर्षों में से किस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल करना है, इसको लेकर अफसरशाही ने मंथन शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद हिमाचल सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में भाषा एवं संस्कृति और गृह विभाग के अधिकारी इस बाबत बैठक करेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुछ राज्यों की झांकियां कई वर्षों से गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं हुई हैं। सभी राज्यों को बराबर मौका देने की पहल करते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को तीन वर्षों में से एक बार अपनी झांकी को परेड में शामिल करने का मौका दिया है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news