गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल ददहु में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जन जागरण रैली का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अप्रैल 2023

शुक्रवार को गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल ददहु में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जन जागरण रैली का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की छात्राओं और अध्यापकों ने मिलकर दादाहु में स्लोगन और पेंटिंग्स के माध्यम से लोगों को पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित किया। आज के दौर में जहां ग्लोबल वार्मिंग जैसी स्थिति बन गई है उसी के लिए स्कूली छात्राओं द्वारा लोगों को पर्यावरण और पृथ्वी को बचाने के लिए जागृत किया गया।

ज्यादा जानकारी देते हुए स्कूल के टीजीटी आर्ट्स अध्यापक अनंत आलोक ने बताया कि गर्ल स्कूल के द्वारा आज रैली निकाली गई। उन्होंने बताया की लोग पेड़ों को काट रहे है जिस वजह से पृथ्वी को खतरा हो रहा है उन्होंने कहा की लोगो द्वारा जायदा से ज्यादा पेड़ लगाए जाए। जिससे पर्यावरण को बचाया का सके। ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने कहा की लोग पेड़ लगा तो देते है लेकिन उसके बाद उनकी कोई सुध नहि ली जाती। इसलिए पेड़ लगाने के बाद उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news