गीता आदर्श विद्यालय में स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

10 मार्च 2023

वीरवार को गीता आदर्श विद्यालय में विद्यालय का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास सहित मनाया गया। इस अवसर पर गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के गणमान्य सदस्य श्री डी.एन. गुप्ता ,श्री जे.पी शर्मा , श्री बी एल शर्मा, डॉ के.एल. कक्कड़ ,विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा,सह प्रधानाचार्या श्रीमती पंपोश गुप्ता तथा शिक्षक गण मौजूद रहे। सन 1987 ईस्वी में सोलन के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा गीता आदर्श विद्यालय की नींव रखी गई। तभी से विद्यालय का सर्वोपरि उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास रहा ।विद्यार्थी शैक्षणिक ,सांस्कृतिक तथा खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं ।आज विद्यालय चहुंमुखी सफलता प्राप्त कर रहा है ।सभी सदस्यों द्वारा स्थापना दिवस पर विधिवत पूजा की गई तथा विद्यालय और विद्यार्थियों के मंगल भविष्य की ईश्वर से कामना की गई ।अंत में प्रसाद वितरण कर इस कार्यक्रम का समापन हुआ

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news