#गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी , ट्रैफिक विभाग को भेजा गया एक आडियो मैसेज*

PM Narendra Modi also launched the Karmayogi Prarambh module on Tuesday. (Image: PTI)

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 22 नवंबर 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा  जोरों- शोरों से प्रचार में जुटी है वहीं पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग को एक आडियो मैसेज भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि पीएम मोदी को मारने के लिए दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के दो गुर्गों को काम सौंपा गया है। पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी मिलने की इस खबर के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम सतर्क हो गई है। बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सएप नंबर पर यह ऑडियो मैसेज आया है।

जांच के अनुसार,  यह ऑडियो मैसेज किसी अनजान शख्स द्वारा भेजा गया है। धमकी का ऑडियो संदेश भेजने वाले ने दाऊद इब्राहिम के  दो गुर्गों के नाम भी बताए हैं।   इनके नाम मुस्तफा अहमद और नवाज हैं हालांकि ऑडियो मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है।

वहीं अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच मैसेज भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अवज में एक हीरा व्यापारी से पूछताछ की गई है।

Share the news