
#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*
29 जून 2023
सरकार की ओर से गुड्स टैक्स का जुर्माना और ब्याज माफ करने की अधिसूचना जारी न होने से ट्रक संचालक असमंजस की स्थिति में हैं। 30 जून को सरकार और विभाग ने छूट दे रखी है। अगर यह छूट आगे नहीं बढ़ाई गई तो दोबारा से ट्रक के पहिये थम सकते हैं।ट्रक यूनियन नालागढ़ में दस हजार से अधिक ट्रक हैं। इतने ही टेंपो और अन्य छोटे ट्रक हैं। 25 फीसदी संचालकों ने गुड्स टैक्स जमा नहीं कराया है। इस टैक्स पर ब्याज और पेनल्टी ट्रक की कीमत से भी ज्यादा हो गई है। ट्रक संचालक लंबे समय से इसे माफ करने की मांग कर रहे हैं। पिछली सरकार ने ट्रक संचालकों को आश्वासन दिया था। वर्तमान सरकार ने भी ट्रक संचालकों को गुड्स टैक्स पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की घोषणा तो की थी, लेकिन अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की है। इससे ट्रक संचालक असमंजस में हैं।
ट्रक संचालक ने बताया कि ट्रक यूनियन ने सरकार के प्रतिनिधियों को बुलाकर आभार भी जताया है लेकिन हैरानी इस बात है कि अभी तक पेनल्टी और ब्याज माफ करने की अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। उधर, ट्रक यूनियन के महासचिव डीके कौशल ने बताया कि अभी तक सरकार की ओर से कोई भी अधिसूचना जारी नहीं हुई है जिसमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उधर, आरटीओ का कार्यभार संभाल रहे मदन लाल शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से छूट 30 जून तक है। अभी तक सरकार की ओर से गुड्स टैक्स पर पेनल्टी और ब्याज माफ करने की कोई भी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
#खबर अभी अभी सोेलन ब्यूरो*





