# गुम्मर में कार व मोटरसाइकल में भिड़ंत, बाइक चालक की मौत |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मई 2023

पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 88 पर गुम्मर देहरियां में एक कार व मोटरसाइकल की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा गंभीर रूप से घायल हुए युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया। जहां एमओ ज्वालामुखी ने जांच के बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार मृतक युवक की पहचान सनक राणा पुत्र विवेक राणा गांव करियाडा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने की है।

जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांगड़ा रोड़ की तरफ जा रहा था की इसी बीच कांगड़ा की ओर से आ रही कार के साथ उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और मौके का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

गाड़ी चालक की पहचान कार्तिकेय पुत्र दूनी चंद निवासी चंबा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ओपी ठाकुर ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप देगी।

वहीं ज्वालामुखी अस्पताल के डॉक्टर अमृतांश ने बताया कि गुम्मर में हुई कार व बाइक टक्कर में गम्भीर घायल हुए बाइक चालक को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया और शव को ज्वालामुखी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news