

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 नवंबर 2022
नवंबर को गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष में अध्यापक वर्ग ने प्रार्थना सभा से कार्यक्रम का आरंभ किया ।अध्यापक वर्ग द्वारा छात्रों के लिए नृत्य ,लघु नाटिका कविता और भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए । छात्रों के लिए एक प्रेरित गीत भी गाया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर कौर ने छात्रों को कठिन मेहनत करने के लिए कहा ।आज के बच्चे भावी भारत का निर्माण करेंगे। हम जिस तरह से उनका पालन-पोषण करेंगे उसी पर देश का भविष्य निर्भर होगा। है । कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को फल तथा बिस्कुट वितरित किए गए ।





