

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 नवंबर 2022
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया 15 वां वार्षिक एवं पारितोषिक समारोह ।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 19 नवंबर, 2022 वार्षिक एवं पारितोषिक समारोह विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया, जिसकी थीम रही ‘परिवर्तन वक्त की पुकार’ ।समारोह का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों,प्रधानाचार्या, मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात कक्षा तीसरी के छात्रों द्वारा गणेश वन्दना से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। ए. डी. सी.डॉ. जफ़र इकवाल मुख्य अतिथि , विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्य श्री सुनील गर्ग ,श्री दिनेश गर्ग श्रीमती शशि गर्ग,श्री अभिनव बंसल,श्रीमती चारू गर्ग,श्री समीर गर्ग,श्रीमती अदिति गर्ग, श्री पीयूष गर्ग, श्रीमती दीपिका गर्ग तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । सांस्कृतिक डांस ड्रामा पर आधारित वार्षिक उत्सव में कक्षा प्री-नर्सरी से बारहवीं के छात्रों ने बढ़कर भाग लिया। अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के छात्रों द्वारा नृत्य एवं ड्रामा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ‘ गुरुकुल का रत्न’ कक्षा बारहवीं की अनुषा जोशी तथा ‘ उभरता सितारा’ कक्षा दो की नौरीन को मुख्य अतिथि ने अपने करकमलों से पुरस्कृत किया । इसके साथ कक्षा दसवीं तथा कक्षा बारहवीं के श्रेष्ठ छात्रों को एवं विद्यालय के लिए विद्यालय से बाहर सम्मान एकत्रित करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया । मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें हिम्मत ना हारते हुए तथा मुश्किलों का सामना करते हुए, सफल होने का संदेश दिया गया। इसके साथ उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अभिभावकों विद्यालय की प्रबंधन कमेटी, प्रधानाचार्या ,अध्यापकों तथा छात्रों को बधाई दी । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर कौर अरोड़ा द्वारा सत्र 2022-23वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई जिस में उन्होंने विद्यालय की अकादमिक, सांस्कृतिक तथा वैज्ञानिक उपलब्धियों का वर्णन किया तथा उन्होने अतिथियों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये ये पता चला कि छात्रों को जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधन समिति द्वारा सभी अभिभावकों तथा छात्रों के लिए चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया ।





