
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
14 मई 2024
आज केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया जिसमें की गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने अपना परचम लहराया। स्कूल की छात्रा धानवी ठाकुर ने 93.6%, आर्यन पल ने 82% तथा मनस्वी कालिया ने 81% अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
स्कूल की डायरेक्टर अदिति गर्ग और समीर गर्ग ने छात्रों को और अभिभावकों को बधाई दी और शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। विद्यालय की प्रिंसिपल वैशाली बिस्वास ने स्कूल प्रबंधन की तारीफ करते हुए बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की और स्कूल को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए छात्रों और अभिभावकों का अभिवादन किया।





