
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 मई 2023
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में 27 मई, 2023 को विद्यालय परिषद् के लिए चुनाव का अयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
यह चुनाव हेड गर्ल, हेड ब्वाय के अतिरिक्त पूरे विद्यालय परिषद् के लिए करवाया गया।
चुनाव से पहले सभी प्रत्याशी छात्रों ने कनिष्ठ छात्र वर्ग एवम् अध्यापको के पास जाकर वोट के लिए अपील की। अपनी पहली वोटिंग को लेकर सभी छात्रों में उत्साह बना हुआ था। उसके बाद वोटिंग बूथ पर जाकर सभी छात्रों ने अपने मनपसंद उम्मीदवारों का चयन किया।
अध्यापकों द्वारा भी चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
जीवन की पहली चुनाव प्रक्रिया के कारण छात्रों में खुशी का माहौल बना हुआ था।
इस प्रकार दिन के अंत तक विद्यालय द्वारा चुनावी प्रक्रिया पूर्ण की गई।
विद्यालय ने इस प्रकार न केवल विद्यालय परिषद् का चुनाव किया बल्कि छात्रों को भी देश की लोकतंत्र प्रणाली का और चुनाव प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण दिया, जिसे सभी छात्र सदैव याद रखेंगे। विद्यालय द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





