
#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*
16 दिसंबर 2023
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की गोल्ड प्लस ग्लास इंडस्ट्रीज लिमिटेड में एक मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प फैक्टरी परिसर में लगाया गया। कैम्प में दिल्ली के अलावा नाहन के डॉक्टरों ने कामगारों का हेल्थ चेकअप किया। बता दे यह पहला मौका है जब किसी उद्योग ने अपने कामगारों के लिए इस तरह का कैम्प लगाया है। साथ ही उनके खाने की व्यवस्था भी की गई।
कैम्प के बारे जानकारी देते हुए उद्योग के प्लाट हैड सूरज त्यागी ने बताया कि आज जो कैम्प लगाया गया है वो कम्पनी के परिवार के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अगर कम्पनी के वर्करों की सेहत अच्छी होगी तभी कम्पनी सही चलेगी।
इसलिए परिवार की सुरक्षा के लिए ही इस तरह कैम्प आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कैम्प में दिल्ली और नाहन से डॉक्टरों को बुलाया गया है, जो बेहतर तरीके से वर्करों का चेकअप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कामगार को बीमारी की ज्यादा प्रॉब्लम होगी तो उनका बेहतर उपचार भी कम्पनी की और से किया जाएगा। कैम्प की प्रभारी व पेथोलॉजी की डॉक्टर नेहा त्यागी ने बताया कि इस कैम्प में करीब 250 लोगों का स्वास्थ्य जाँचा गया। इसमें क्लिनिकल कार्डोयोलॉजिक डॉ रविन्द्र चौधरी, एम. बी. बी. एस. डॉ आशुतोष राणा व न्योरोलोजिस्ट थयोरोपिस्ट डॉ मयंक कुमार ने लोगों का स्वास्थ्य जाँचा। उन्होंने कहा कि वर्करों को अपने हेल्थ बारे में कैसे सचेत रहना है और किस प्रकार से वह अपना ध्यान रख सकते है इस बारे में जानकारी दी गई। नेहा ने बताया कि जिन कामगारों को ज्यादा परेशानी थी उन्हें मेडिकल सुझाव के साथ साथ सही उपचार की सलाह भी दी गई।
#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*





