#गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स देंगे अपनी दमदार प्रस्तुति।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 नवम्बर 2023

गोवा में 22 से 28 नवंबर तक आयोजित International film festival मे हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स क्लोजिंग सेरेमनी में अपनी दमदार प्रस्तुति देंगे।
यह हिंदुस्तान का पहला ऐसा बैंड है जिसको International Film Festival of India में प्रस्तुति के लिए SHORTLIST किया गया है। बैंड ने हमेशा पूरे देश,व हिमचलवासियों को खुशी के साथ साथ हमेशा गौरवान्वित किया है।

इंस्पेक्टर विजय कुमार की अगुवाई वाली टीम 26 को गोवा रवाना होगी।। इन्स्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि बेंड का नया गाना तिरंगा जो कि लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के बैनर के तले मुम्बई में रिकॉर्ड हुआ है, को भी IFFI में प्रस्तुति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसे केवल्या शाह द्वारा लिखा गया है व गुरु शर्मा द्वारा Compose किया गया है, तिरंगा सांग के डायरेक्टर राजीव जाम्बवाल पालमपुर से है।

इंसपेक्टर विजय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, DGP एवम सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सभी प्रदेशवासियों के Support के लिए धन्यवाद
व्यक्त किया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news