
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
9 जुलाई 2024
ग्राम पंचायत हाटकोट के प्रधान की अध्यक्षता में डॉक्टर एस. के. शर्मा, उप प्रधान, वार्ड सदस्यों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षिकाओं व आशा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति में टी०बी० मुक्त ग्राम पंचायत के विषय पर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर एस. के. शर्मा द्वारा उपस्थित लोगों को इस बीमारी से लड़ने में आने वाली चुनौतियों तथा टी०बी० के लक्षणों के विषय में बताया गया तथा इस रोग को पूर्णतः समाप्त करने के विषय में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के विषय विस्तृत जानकारी साँझा की गई।
इसके अतिरिक्त उपस्थित पदाधिकारियों कर्मचारियों व लोगों ने भी इस विषय में अपने विचार व्यक्त किए। डॉक्टर द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम नदकंल ब्र के अन्तर्गत टी०बी० के लक्षण वाले व्यक्ति के बल्गम के नमूने घर से एकत्रित किए जा रहे हैं। अतः हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम सरकार द्वारा संचालित इस मुहिम में अपना योगदान प्रदान करें।





