
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
25 मार्च 2023

जिला सोलन की विभिन्न पंचायतों में दिनांक 24 व 25 को आयोजित लगभग सौ पंचायतों में वन मंडल सोलन के डिप्टी रेंजरों व वनरक्षको ने बावर्दी उपस्थित रहकर अपने अधीन पड़ने वाली ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम (एफ.आर.ए) व फॉरेस्ट फायर (वन अग्नि) के संदर्भ में सभा को अवगत करवाया।
इस दौरान उपस्थित सभी से आगामी गर्मियों के दौरान जंगल की आग के संदर्भ में सूचना देने व जंगल की आग बुझाने में विभाग की मदद करने का आग्रह किया गया।
उल्लेखनीय है की वन क्षेत्रों के नजदीक घासनी में आग लगाने से वन अग्नि फैलने की घटनाओं को रोकने हेतु वन विभाग द्वारा घासनी में आग लगाने की अनुमति का प्रोफार्मा जारी किया है।
इस प्रोफार्मा पर अनुमति लेकर निश्चित तिथि व समय पर व वन विभागीय कर्मचारी की मौजूदगी में घासनी में आग लगाने का प्रावधान किया गया है ताकि इस प्रकार की आग वन क्षेत्र में ना फैले।
ग्राम सभा में ग्राम वासियों को इस प्रोफोर्मे की जानकारी दी गई व इस प्रोफोर्मे का प्रारूप मुहैया कराया गया।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





