ग्रीन हिल्स इंजीन्यरिंग कॉलेज कुमरहटटी सोलन की छात्रा निधि सकलानी बनी तहसीलदार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 मई 2023

ग्रीन हिल्स इंजीन्यरिंग कॉलेज कुमरहटटी सोलन की छात्रा निधि सकलानी तहसीलदार बनी है  ग्रीन हिल्स इंजीन्यरिंग कॉलेज के सिविल इंजीन्यरिंग की छात्रा एचएएस की परीक्षा पास कर तहसीलदार बनी है।

निधि सकलानी मूल रूप से सरकाघाट जिला मंडी की रहने वाली है। निधि ने सिविल इंजीन्यरिंग में बी० टेक किया। ग्रीन हिल्स इंजीन्यरिंग कॉलेज मे वर्ष 2012 में दाखिला लिया था व 2016 मे बी० टेक सिविल इंजीन्यरिंग पास किया।

निधि बहुत ही महनती छात्रा है। पढ़ाई के साथ साथ वह अन्य प्रतियोगिताओं में भी अव्वल रहती है

संस्थान के चैरमेन सरदार किरपाल सिंह पसरिचा, डाइरेक्टर डॉ० आर. पी. सिंह, एचओडी सिविल इंजीनियर दिनेश कश्यप ने नेहा के अभिभावकों को  निधि की इस उपलब्धि पर बहुत बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चैयरमेन सरदार किरपाल सिंह पसरिचा ने कॉलेज के सभी अध्यापको को भी  निधि की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उन्होने कहा की निधि ने अपना, अपने माता-पिता के साथ संस्थान का नाम भी रोशन किया। संस्थान को अपने छात्रों पर गर्व है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news