#घंटों जाम में फंसे रहे लोग शहर की सड़कों में तीन बजे से बिगड़ना शुरू हुई ट्रैफिक व्यवस्था *

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
23 अक्टूबर 2022
शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था
घंटों जाम फंसे घर लौट रहे लोग
तीन बजे से शहर की सड़कों में बिगड़ना शुरू हुई ट्रैफिक व्यवस्था,
शिमला-मंडी और रामपुर एनएच पर रही दिक्कत
दिवाली के लिए राजधानी शिमला से घर लौट रहे लोग शनिवार को घंटों जाम में फंसे रहे। दोपहर तीन बजे से ही सड़कों पर बढ़ी वाहनों की संख्या से जाम लगना शुरू हो गया था। इससे शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग और शिमला-रामपुर एनएच पर ठियोग, रामपुर की ओर जाने वाले लोग तीन से चार घंटे तक जाम में फंसे रहे।
इन सड़कों पर देर शाम साढ़े सात बजे के बाद तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। शहर की फेल हुई ट्रैफिक व्यवस्था का खामियाजा बसों और निजी वाहनों में परिवार के साथ घर जाने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। छोटा शिमला से अनीता शर्मा और प्रेम प्रकाश अपने बच्चों के साथ 4:45 बजे निजी वाहन से छोटा संजौली होकर अपने घर ठियोग के लिए निकले थे। संजौली से ढली के लिए सड़क बंद होने के कारण वह संजौली ढली बाईपास से होकर ठियोग जा रहे थे लेकिन 7:45 बजे चलौंठी ही पहुंच पाए थे। आम दिनों में शिमला से ठियोग के लिए डेढ़ घंटे का समय लगता है। बताया कि कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारों में वाहन सरकते रहे।

पुराना बस अड्डे से टुटू
तक लग गए पौने दो घंटे
कॉलेज छात्रा भारती उसकी बहन मुस्कान, दीक्षा और भाई अमित शर्मा ने बताया कि वह 5:30 बजे पुराना बस अड्डा शिमला से बस में बैठे थे। टुटू तक पहुंचने में ही उन्हें दो घंटे लग गए। वह 7:19 बजे टुटू पहुंच पाए। आम दिनों में शिमला से टुटू का सफर महज आधे घंटे में तय हो जाता है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस जाम को व्यवस्थित करने में नाकाम रही। कुछ लोगों ने दिवाली को लेकर सड़कों पर दुकानें भी सजा रखी थीं इस वजह से जाम लगता रहा।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*