
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
8 जुलाई 2023

शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के घटनालू में अज्ञात लोगों ने एक दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। घटना वीरवार रात की है। इस संबंध में दुकान के मालिक की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना शाहपुर में दी शिकायत में ग्राम पंचायत सिहुंवा के विशाल कुमार पुत्र चैन सिंह ने बताया कि घटनालू मोड़ पर उनकी दुकान है। शुक्रवार की सुबह जब खोलने पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर विखरा हुआ था और कुछ सामान भी गायब था। मौके पर एक बाइक का पाना भी मिला है।
उन्होंने शिकायत में कहा कि शातिरों ने पहले दुकान का एक एक ताला तोड़ दिया, लेकिन दूसरा ताला नहीं टूटा तो बाइक के पाने की मदद से शटर को ही तोड़ दिया। चोर बाइक का पाना भी यहां ही छोड़ गए हैं। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच चल रही है। घटनास्थल पर जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





