घर से निकले तो गाड़ी के पूरे दस्तावेज लेकर चलें अन्यथा हो सकता है बड़ा चालान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 मई 2023

अक्सर देखा जाता है कि स्कूल व निजी संस्थानों की बसों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को पिक एंड ड्रॉप किया जाता है। जिसके चलते कुछ समय पहले मीडिया में खबर भी प्रकाशित की गई थी। उसके उपरांत प्रशासन तुरंत कार्यवाही में आया और स्कूली बसों की चेकिंग करना शुरू कर दी । वही वीरवार को सोलन राजगढ़ रोड रोड मजगांव के पास नाका लगाया गया था। जिसमें नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर के चालान काटे गए विशेषकर इस नाके में स्कूली वह निजी संस्थानों की बसों के दस्तावेज पूरे न होने पर चालान किए गए। इस विषय पर ज्यादा जानकारी देते हुए सुपरिटेंडेंट आरटीओ विपिन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को मझगांव के समीप नाके के दौरान कुल 26 चालान किए गए जिसमें ₹65000 की राशि चालान के रूप में एकत्र की गई।

उन्होंने कहा कि इसमें गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की एक बस बिना परमिट के विद्यार्थियों को पिक एंड ड्रॉप कर रही थी। जिसके चलते उनका ₹10000 का चालान किया गया। और ड्राइवर की ड्रेस ना होना , प्रेशर हॉर्न , सीट बेल्ट न होने पर व दस्तावेजों में अनियमितताएं होने पर चालकों के चालान किए गए। और साथी उन्हें आगे ऐसा ना करने की हिदायत दी गई। बच्चे देश का भविष्य होते हैं । और यदि इस दौरान कोई हादस हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा । बिना परमिट के गाड़ी चलाने पर गुरुकुल स्कूल को 10000 के चालान के साथ-साथ हिदायत दी गई की जल्द से जल्द बस का परमिट बनाया जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

Share the news