घुमारवीं में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन स्थल में बदलाव

घुमारवीं में इस वर्ष 26 जनवरी को आयोजित होने वाला गणतंत्र दिवस समारोह अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा), घुमारवीं में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उप मंडल अधिकारी (ना.) घुमारवीं गौरव चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि पूर्व में यह समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), घुमारवीं परिसर में प्रस्तावित था, लेकिन वहां 1 फरवरी से 5 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। प्रतियोगिताओं की तैयारियों के चलते विद्यालय परिसर और खेल मैदान में व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे वहां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन व्यवहारिक नहीं रहेगा।

उप मंडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि खेल मैदान की तैयारी, साज-सज्जा, खिलाड़ियों के ठहराव तथा अन्य प्रशासनिक प्रबंधों के कारण आयोजन स्थल में यह परिवर्तन किया गया है, ताकि राष्ट्रीय पर्व का समारोह सुचारु, गरिमामय एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित स्थल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा), घुमारवीं में समय पर पहुंचकर गणतंत्र दिवस के गरिमामय समारोह में सहभागिता निभाएं।

Share the news