चंद्रताल में फंसे 300 लोगों के रेस्क्यू को पहुंची टीम

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 जुलाई 2023

Himachal Pradesh Weather Update Heavy Rain Alert in Himachal And Other States
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद दुश्वारियां कम नहीं हो पाई हैं। हजारों गांवों में बिजली-पानी के लिए हाहाकार है। कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं है। वहीं, शिमला जिले में रामपुर के समीप नोगली में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे-5 पर अनियंत्रित होकर एक कार सतलुज नदी में जा गिरी

चंद्रताल में फंसे 300 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बर्फ से लकदक चंद्रताल झील का हवाई सर्वेक्षण किया। चंद्रताल में 300 लोग फंसे हुए हैं। आज शाम तक बचाव दल ने चंद्रताल पहुंचने का लक्ष्य रखा है ताकि लोगों को जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

भारी बारिश से किन्नौर जिले के सांगला बाजार में बुधवार दोपहर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया। इससे व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश से अचानक बाढ़ जैसे हालात हो गए और ऊपर की तरफ से बड़ी मात्रा मलबा सांगला बाजार में पहुंच गया। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व संचार सेवाएं ठप होने से लोग एक-दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में बुधवार सुबह 10:00 बजे तक 873 सड़कें बंद थीं। इनमें से शिमला में सबसे ज्यादा 350, मंडी 100, सिरमौर 109, सोलन 83, लाहौल-स्पीति 97, चंबा 78 और किन्नौर में 36 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। प्रदेश में बरसात से 1956 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं। चंबा में 129, किन्नौर 128, लाहौल-स्पीति 206, मंडी 156, शिमला 380, सिरमौर 328 और सोलन में 619 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं।

हिमाचल में प्रदेश फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में 15 व 16 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई भागों में 18 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

हिमाचल सरकार में मंत्री जगत सिंह नेगी और सीपीएस संजय अवस्थी ने 18 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद देर रात बर्फ से ढके रास्ते को साफ करवाया। इसके बाद चंद्रताल पहुंचे। जगत सिंह नेगी ने सेटेलाइट फोन के माध्यम से मुख्यमंत्री को सूचित किया है। चंद्र ताल में फंसे यात्रियों को निकालने का काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है। अब चिंता की कोई बात नहीं है। भारतीय सेना ने भी चंद्रताल जाने से मना कर दिया था।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news