चंबा में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, एक अन्य घायल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अगस्त 2023

Chamba Tractor accident today Driver Killed One Injured

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी के थाडल (बरोटी) में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल है।

मृतक की पहचान विशाल कुमार निवासी फगडोटू के तौर पर हुई है।

डीएसपी रमाकांत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news