चंबा में रील बनाते समय युवती का फिसला पैर, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वयं को बताया सुरक्षित

#खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो*

16 सितंबर 2024

सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में एक युवती का पैर फिसला और वह खाई में जा गिरी। इस हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई ,लेकिन बाद में युवती ने एक और रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वयं को सुरक्षित बताया।

इससे पूर्व भी युवती ने एक विशालकाय पेड़ पर चढ़कर रील बनाई थी और लोहे के बड़े पुल पर भी रील बनानाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह मामला सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए लोगों द्वारा जोखिम उठाने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से भी गुजर नहीं कर रहे हैं। यह मामला हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के लिए जान जोखिम में डालना उचित है?

Share the news