
#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*
22 अक्तूबर 2024
त्रिलोकनाथ पुल के समीप सड़क को चाैड़ा करने के लिए जारी पहाड़ी की कटाई के दौरान बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया।हिमाचल प्रदेश के लाहौल में त्रिलोकनाथ संपर्क मार्ग चट्टानें गिरने से बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार त्रिलोकनाथ पुल के समीप सड़क को चाैड़ा करने के लिए जारी पहाड़ी की कटाई के दौरान बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। मार्ग में वाहनों की आवाजाही अभी बहाल नहीं हो पाई है।





