
खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो
20 मार्च 2024
जिस घर में बेटी करती थी काम उस घर में रहने वाले लोगों की तरफ से भी उसे तलाश करने में कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा है। इसलिए लापता लड़की के पिता ने उस परिवार से उनकी बेटी के बारे में पूछताछ करने की अपील की है। देवराज निवासी कीड़ी ने बताया कि कुछ दिन पहले सरोल में एक लड़की के रावी नदी में गिरने की सूचना उन्हें मिली। इसी दिन उनकी बेटी भी उस घर से लापता हो गई। जहां पर काम करती थी, जब उन्होंने अपनी बेटी को उस घर में जाकर तलाश किया तो वहां उन्हें बेटी नहीं मिली।
ऐसे में घर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। इसमें रात को उनकी बेटी घर के अंदर सामान लेकर जा रही है। अगली सुबह वह घर से भागती नजर आ रही है। उसके बाद वह घर पर भी नहीं लौटी। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में गहनता से जांच की जाए। साथ ही उनकी लड़की को तलाश करने के लिए सर्च अभियान चलाया जाए। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने मामले की जांच करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।
खबर अभी अभी चंबा ब्यूरो





