
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 जून 2023
ऊना क्षेत्र के चलेट में दो कारों के टकराने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि दोनों कार चालक एयर बैग खुलने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे दौलतपुर चौक से एक युवक अपनी कार में सवार होकर चलेट की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था और विपरीत दिशा की तरफ से आ रही गाड़ी से जा टकराया। बेकाबू कार सामने से आती कार से टकराने के बाद सड़क किनारे पैरापिट से टकरा कर रुकी।
उक्त कार क्षतिग्रस्त हो गई एवं एक टायर तक खुल गया। अगर कार का एयरबैग न खुलता तो चालक को गंभीर चोटें आ सकती थी। जबकि दूसरी कार भी दुर्घटना के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग कार चालकों को सामुदायिक अस्पताल दौलतपुर चौक ले गए। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
एक कार चालक चलेट का एवं दूसरा पंजाब के रामगढ़ का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दोनों कार चालकों के बयान कलमबद्ध कर लिए है। आगामी कार्रवाई जारी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





