#चांद के दीदार को आज रिज मैदान पर सैकड़ों चांद उतरेंगे।*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 अक्टूबर 2022

#चांद के दीदार को आज रिज मैदान पर सैकड़ों चांद उतरेंगे।*

गंज बाजार राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि करवाचौथ पर शिमला में रात 8:04 बजे पर चांद के दीदार होंगे।

करवाचौथ

चांद के दीदार को आज रिज मैदान पर सैकड़ों चांद उतरेंगे। करवाचौथ के मौके पर सुहागिनें रिज मैदान पर चांद की पूजा कर व्रत खोलेंगी। शहर के रिज मैदान से चांद के दीदार सबसे पहले होते हैं इसलिए बड़ी संख्या में महिलाएं सजधज कर रिज मैदान पहुंचती हैं। करवाचौथ को महिलाओं में भारी उत्साह है। बुधवार को शहर में देर शाम तक खरीददारी का दौर चला रहा। महिलाओं ने व्रत का सामान, कपड़े और मिठाइयां खरीदीं।

लोअर बाजार में कपड़े, मिठाई और करवाचौथ के सामान की दुकानों के बाहर पूरे दिन महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। बाजार में इतनी भीड़ थी कि लोगों को चलना तक मुश्किल हो गया। बुधवार को शहर के ब्यूटी पार्लर आधी रात तक खुले रहे। बाजार में सूट के साथ मैचिंग चूड़ी, ज्वैलरी और बिंदी का खास क्रेज देखने को मिला। करवाचौथ की स्पेशल सजावटी थाली की खरीददारी के लिए दुकानों पर भीड़ रही।

रात 12:00 बजे तक चला मेहंदी लगाने का सिलसिला
करवाचौथ के लिए सबसे अधिक भीड़ मेहंदी लगाने वाले स्टॉलों पर दिखी। बाजार में जगह-जगह पर मेहंदी लगाने वाले बैठे थे। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। टका बेंच के पास मेहंदी लगाने का काम करने वाले रितिक ने बताया कि सामान्य दिनों में एक हाथ में एक ओर मेंहदी लगाने के 150 रुपये लेते थे त्योहार के चलते एक हाथ के एक साइड के दाम बढ़ाकर 250 हो गए हैं। तृप्ति के पास मेंहदी लगाने वाले अवनीश ने बताया कि सामान्य दिनों शाम 7 बजे अपना स्टॉल बंद करके वह घर चले जाते थे लेकिन करवाचौथ के कारण रात 12 बजे तक मेहंदी लगाने का सिलसिला जारी रहा।

रात 8:04 बजे होगा चांद का दीदार
गंज बाजार राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि करवाचौथ पर शिमला में रात 8:04 बजे पर चांद के दीदार होंगे। 25 नवंबर तक शुक्र अस्त होने के चलते इस बार नवविवाहितों के लिए पहला व्रत और व्रत का उद्यापन शुभ नहीं है। व्रत पूजन का शुभ समय शाम 4:08 से लेकर 5:50 बजे के बीच है। 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news