चिंतपूर्णी मंदिर में खिली धूप के बीच काफी संख्या में माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे श्रद्धालु

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

23 जनवरी 2023

 

ऊना प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में  खिली धूप के बीच काफी संख्या में श्रद्धालु माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर पहुंचे। रविवार को श्रद्धालुओं लंबी कतारें देखने को नहीं मिली। रविवार को भीड़ उमड़ने को लेकर मंदिर प्रशासन पर भी चौकस रहा और व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखा। मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवान बेहतर व्यवस्था बनाते हुए दिखे। वहीं, लिफ्ट की मरम्मत कार्य के चलते बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि लिफ्ट के साथ सीढ़ियों से जाने की अनुमति दी गई। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां के दरबार में पहुंचे और दर्शन किए।

रविवार शाम तक करीब 10,000 श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई। सुबह शाम ठंड होने के चलते कम संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। जबकि दोपहर को धूप होने पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
सहायक मंदिर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। इसी वजह से श्रद्धालुओं को अधिक देर कतार में इंतजार नहीं करना पड़ा। कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news